Categories
LIC Videos

26-09-2021 | 26 सितंबर को घटने वाली बड़ी घटनाएं | Today History | Today Birthday Hindi News | Events



इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ था। दोनों ने ही अपने अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वहीं, हिंदी सिनेमा में छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर और अदाकारी का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
#WorldHistory #HindiNews #TodayHistory
1
प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वतंत्रा सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म आज ही के दिन 1820 में हुआ था।
2
भारतीय कवि, वकील और राजनीतिज्ञ गुलाम भीख नैरंग का जन्म आज ही के दिन 1876 में हुआ था।
3
नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन और अंग्रेजी लेखक टी. एस. इलियट का जन्म आज ही के दिन 1888 में हुआ था।
4
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म आज ही के दिन 1921 में हुआ था।
5
हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म आज ही के दिन 1923 में हुआ था।
6
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म आज ही के दिन 1932 में हुआ था।
7
आज ही के दिन 1950 में संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया था।
8
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन आज ही के दिन 1956 में हुआ था।
9
आज ही के दिन 1960 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवार जॉन एफ. केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया था।
10
1973 में आज ही के दिन सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय यानी सिर्फ 3 घंटे 32 मिनट में पूरा किया था।
Follow us on Facebook:
Subscribe our YouTube Channel :

source

Contact Us for Insurance Needs in Rohini, Delhi, Pitampura